/ एक दिन दोस्ती का
भाग-3
अब तक आपने पढा:-
कि मानव और मनन आपस में मिलते हैं। मनन एक E-Shop चलाता हैं और Private Tuition पढाता हैं। मानव फिलहाल बेरोजगार हैं। दोनों की जान-पहचान होती हैं। फिर मनन श्रुति से मिलता हैं। श्रुति उसे अपनी कहानी बताती हैं। मनन उसे Help करने का Promise करता है। और अपने परिवार से मिलवाता हैं। फिर मनन श्रुति को मानव से मिलाने ले जाता हैं। जिससे वे दोनों मिलकर श्रुति की मदद कर सके।
अब आगे:-
![]() |
Restaurant Outside Credit- dreams time |
श्रुति और मनन एक Restaurant में पहुँचते हैं। अन्दर जाकर वे एक टेबल पर बैठते हैं जो मनन ने पहले से ही बुक कर रखी थी। थोडी देर में मानव भी वहाँ आता हैं। मनन, मानव और श्रुति को एक-दूसरे से मिलवाता हैं। मानव को देखते ही श्रुति Surprise हो जाती हैं। 5.6" Height, Smart, Dashing, Fit & Slim, Well Dressed. वैसे मनन भी दिखने में Smart और Dashing था। लेकिन शायद Tension में श्रुति ने नोटिस नहीं किया हो। श्रुति की नजरें मानव से हट ही नहीं रही थी। तभी मनन ने चुटकी बजा कर श्रुति का ध्यान भंग किया। मनन:- क्या हुआ ! कहाँ खो गई ? श्रुति:- कुछ नहीं।
![]() |
Restaurant Inside Credit- dreams time |
तीनों बैठते हैं। तभी वेटर आता हैं। तीनों काॅफी और स्नैक्स का ऑर्डर देते हैं। ऑर्डर लेकर वेटर चला जाता हैं। मनन मानव को श्रुति के बारे में बताता हैं। और कहता हैं कि कुछ Solution हो तो बताओ। मानव:- सबसे पहले तो Thanks कि हम आज ही मिले हैं और तुमने मुझे अपना दोस्त समझकर बुलाया। मनन:- Thanks की कोई बात नहीं। श्रुति और मैं भी आज ही मिले हैं। और फिर दो लोग मिल कर सोचेंगे तो Solution जल्दी और आसानी से निकल आयेगा। मानव:- ये भी ठीक है। श्रुति दोनों की बातें ध्यान से सुन रही थी। तभी वेटर काॅफी और स्नैक्स लेकर आता है। तीनों काॅफी पीने लगते हैं।
मानव:- श्रुति जाॅब की दिक्कत नहीं है। तुमने Graduation कर रखा है और तुम MBBS भी कर रही हो। तो जाॅब तो आसानी से लग जायेगी। रहा सवाल रहने का तो तुम As a Paying Guest रह सकती हो। मनन:- हाँ पर ऐसी जगह जहाँ लोग अच्छे और जानकार हो। मानव:- ऐसी एक जगह हैं। एक बुजुर्ग दंपति है। जिनके यहाँ श्रुति As a Paying Guest रह सकती है। वैसे श्रुति तुम्हारे यहाँ भी रह सकती है। As a Paying Guest. तुम अच्छे भी हो और जानकार भी। वैसे भी तुम अपनी पत्नी और भाभी के साथ रहते हो तो कोई दिक्कत भी नहीं होगी। मनन:- ओ, Hello! मेरी शादी नहीं हुई है। अभी तक। मानव:- तो सुबह फिर वो। वो मेरी भाभी की शादीशुदा बहन हैं। और हमारे साथ ही रहती हैं। मैं और दीक्षा बचपन से ही अच्छे दोस्त हैं।
![]() |
Credit- Story blocks |
तभी श्रुति कहती हैं! नहीं मैं तुम्हें और ज्यादा परेशान नहीं करना चाहती। मैं उन Couple के यहाँ ही Paying Guest रह लूंगी। वैसे भी तुम दोनों पहले ही मेरी बहुत मदद कर रहे हो। Both of you, Thanks for Everything! लेकिन Don't mind! मनन मुझे भी लगा कि दीक्षा तुम्हारी Wife हैं। वैसे कब से सिर्फ हम मेरे बारे में ही बात कर रहे है। मेरे बारे में तुम दोनों सब जान गये। लेकिन तुम दोनों के बारे तो मुझे कुछ पता ही नहीं। पहले तुम्हारे बारे में बात करते हैं। चलो अब तुम दोनों अपने बारे में बताओ। मानव:- क्योंकि हम सब मनन की वजह से मिले हैं। तो पहले मनन से ही शुरू करते है। हाँ तो मनन शुरू हो जाओ।
![]() |
Village View |
मनन:- हम पास ही के गाँव से हैं। गाँव में खेती-बाडी हैं। जिसे मम्मी-पापा ने अपनी देखरेख में बँटाई पे दे रखा हैं। हम दो भाई हैं। भैया एक सरकारी कृषि वैज्ञानिक हैं। मैंने Commerce से Graduation किया है। भाभी और दीक्षा के पति अजय गाँव में हमारे पडौसी हैं। हम सब बचपन से ही साथ हैं। हमारी स्कूल और कालेज की पढाई भी साथ ही हुई हैं। भैया-भाभी की Graduation Complete हुई तब मैं अजय और दीक्षा 1st Year में थे।
![]() |
Village University |
भैया-भाभी और अजय-दीक्षा की शादी बचपन से ही तय थी और शुरू से ही वे एक-दूसरे को पसंद भी करते थे। तो Graduation के बाद घरवालों ने भैया-भाभी की शादी कर दी। शादी के 6 महीने बाद भैया आगे Agriculture Science में M.Sc. और फिर P.H.D. की पढाई के लिए दूसरे शहर में रहने लगे। वे हर साल छुट्टियों में घर आते थे।
![]() |
Marriage |
हम तीनों भी अपनी Study हो Busy गये। और Graduation के बाद अजय और दीक्षा की भी शादी हो गई। और श्याम भी 2 साल का हो गया था। शादी के 2 महीने बाद ही अजय की एक प्राइवेट कम्पनी में जाॅब लग गई। जिसके कारण अजय अकसर ट्यूर पर ही रहता था। अजय अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। ऐसे में तीनों घरों का ख्याल मुझे ही रखना था। मैं ट्यूशन लेने लगा और खेती-बाडी में पापा का हाथ बँटाने लगा। करीब सालभर बाद मुझे मेरे एक दोस्त का Offer आया। वो Higher Studies के लिए Abroad जा रहा था। वो अपनी E-Shop सेल करना चाहता था। मैं भी कोई काम देख रहा था। तो मैंने उससे यह शाॅप खरीद ली। जो अभी मेरे पास है। शुरू में मैं गाँव से अप-डाउन करता था। फिर एक दिन जब अक्षर करीब 5.6 महीने का था। तब एक दिन उसकी तबीयत अचानक काफी बिगड गयी। गाँव में इलाज नहीं हुआ तब हमने उसे यहाँ शहर में डाॅ0 को दिखाया। उसके लीवर में प्राॅब्लम थी।
![]() |
Doctor Checkup |
लगातार 6 महीने तक उसका इलाज चला। तब जाकर वो पूरी तरह से ठीक हो पाया। लेकिन रोज गाँव से अप-डाउन संभव नहीं था। तो हमें यहाँ शिफ्ट होना पडा। तब से ही भाभी दीक्षा और मैं यहाँ रह रहें है। 2 साल पहले भैया की Government Job लगी है। अजय भी अब मैनेजर बन गया है। लेकिन वे दोनों काम की वजह से अकसर ट्यूर पर ही रहते हैं। गाँव में हम सब के माता-पिता एक परिवार की तरह रहते हैं। खेती भी संयुक्त रूप से बटाई पर दे रखी है। हम सब गाँव जाते रहते है।
![]() |
Shifted City house |
क्रमशः-
आगे की कहानी में हम जानेंगे ! मनन की कहानी में कोई Twist है क्या? और मानव की कहानी क्या है? श्रुति की मदद के लिए मानव और मनन क्या करते है। इन तीनों का Relationship आगे क्या रहता है?
To Read Part 1st:-
All Images Are Symbolic. These Are Assembled Here Only For Understand The Story Better & Clearly. So That ! We Have Relate With The Story Properly. Thanks for Visit Our PAGE.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें